Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिलाईगढ़ क्षेत्र में बनेगी 6.32 करोड़ की सड़क : विधायक कविता ने किया गगोरी से भिनोदा तक बनने वाली सड़क का भूमिपूजन

बिलाईगढ़ क्षेत्र में बनेगी 6.32 करोड़ की सड़क : विधायक कविता ने किया गगोरी से भिनोदा तक बनने वाली सड़क का भूमिपूजन

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गगोरी को एक बड़ी सौगात मिली हैं। बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने 6.32 करोड़ की लागत से गगोरी-भिनोदा सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

गगोरी से भिनोदा तक 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।

विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि, क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस सड़क के निर्माण से गगोरी और आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार
उन्होंने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी।

मांग पूरा होने से क्षेत्र में विकास की लहर दौडेंगी
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक कविता प्राण लहरें का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि, लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सरसीवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीषम साहू, जनपद सदस्य सुकुल लहरें, सरपंच गजपति जांगड़े, उपसरपंच जीवन लाल, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर सतपति, ठेकेदार दीपक अग्रवाल, दुबे यादव, पितर जाटवर, लोकेश साहू, धनालाल साहू, भूषण महंत, सहनी साहू, बृजमोहन अजगल्ले, लक्ष्मीकांत जांगड़े, राजकुमार पटेल, चरण पटेल, पतिराम साहू, ईश्वर साहू, हीरालाल गोड़, प्रदीप साहू, बाबूलाल साहू, कौशल मनहर, रूपनारायण, राधेश्याम पटेल, सतीश कुर्रे, विजय कुर्रे, चुन्नीलाल यादव, रामलाल पटेल, मूलचंद साहू, अमितेश बंजारे, कमता पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

मुस्कान लोहिया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi