Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिलासपुर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन बनी काल : निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

बिलासपुर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन बनी काल : निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों मजदूर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान वे ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

तेज करंट लगते ही दोनों मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसा पत्रकार कॉलोनी के पास उस समय हुआ, जब निर्माण कार्य के दौरान मजदूर ऊपरी हिस्से में काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली लाइन के संपर्क में आते ही जोरदार झटका लगा और दोनों मजदूर नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को किया मृत घोषित
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मजदूरों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल मृतकों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

रेवतीरमन द्विवेदी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi