Dailyhunt
बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई : सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े हैं तार

बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई : सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े हैं तार

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ED ने गुरूवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। शहर के जाने-माने सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की।

इस कार्रवाई से शहर के व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

दस्तावेजों और लेन-देन की गहन जांच
मिली जानकारी के अनुसार, ED की 10 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने तड़के ही कारोबारी विवेक अग्रवाल के निवास पर दबिश दी। इसके साथ ही टीम शहर के मध्यनगरी चौक स्थित उनकी ज्वेलरी दुकान श्रीराम ज्वेलर्स भी पहुंची, जहां दस्तावेजों और लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।

विकास अग्रवाल फरार
विवेक अग्रवाल बिलासपुर के बड़े सर्राफा कारोबारियों में गिने जाते है। बताया जा रहा है कि, यह कार्रवाई उनके भाई विकास अग्रवाल से जुड़े शराब घोटाले के तार सामने आने के बाद की गई है। विकास अग्रवाल फिलहाल इस मामले में फरार बताया जा रहा है।

शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप
बता दें कि, विकास अग्रवाल पर करीब 2000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है। उसे इस घोटाले के सिंडिकेट का अहम सदस्य माना जा रहा है। साथ ही, उसका नाम कथित तौर पर इस पूरे नेटवर्क के मुख्य किरदार अनवर ढेबर के करीबी सहयोगियों में भी सामने आया है।फिलहाल ED की टीम दोनों ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है और आगे की जांच जारी है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

सृष्टि सिंह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi