पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित कुंदरू बाड़ी में पुलिस ने ड्रोन की मदद से निगरानी करते हुए गांजा तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 नाबालिगों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ड्रोन कैमरे से राखी गई निगरानी
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में गांजा बिक्री और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विशेष रणनीति बनाकर ड्रोन कैमरे के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। निगरानी के दौरान मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपियों को धर दबोचा।
3.5 लाख का गांजा और चाकू जब्त
कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 6 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े 3 लाख रुपये बताई जा रही है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक चाकू भी जब्त किया गया, जिसके चलते मामले में एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)
सृष्टि सिंह

