Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बड़ी कार्रवाई : बिना टिकट के पकड़े गए 487 यात्री, एक ही दिन में वसूला 4.97 लाख का जुर्माना

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बड़ी कार्रवाई : बिना टिकट के पकड़े गए 487 यात्री, एक ही दिन में वसूला 4.97 लाख का जुर्माना

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में मंगलवार को चलाए गए विशेष 'नाका टिकट चेकिंग अभियान' में रेलवे प्रशासन ने सघन कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में बिना टिकट और अनियमित टिकट वाले यात्रियों को पकड़ा।

स्टेशन परिसर और गुजरने वाली 25 ट्रेनों की जांच के दौरान कुल 487 यात्री बिना वैध टिकट के यात्रा करते मिले, जिनसे कुल 4.97 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान का उद्देश्य और रेलवे की रणनीति
रेलवे द्वारा 21 मई से 14 जून तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना, यात्रा व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाना और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाना है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस तरह की नियमित कार्रवाईयां यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

अभियान का संचालन और जिम्मेदार अधिकारी
अभियान की शुरुआत 21 मई को की गई, जिसे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में चलाया गया। जांच दल में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ के जवान शामिल थे। टीम ने प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर और गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में सघन चेकिंग की।

पहले दिन का विस्तृत परिणाम
पहले दिन की कार्रवाई के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन से चलने और गुजरने वाली 25 ट्रेनों की जांच की गई। इसमें 487 बिना टिकट यात्रियों से 3 लाख 62 हजार 95 रुपये का स्पॉट फाइन वसूला गया, जबकि अनियमित टिकट के मामलों सहित कुल राशि 4.97 लाख तक पहुंच गई। रेलवे ने इसे अभियान की प्रभावी शुरुआत बताया है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

मुस्कान लोहिया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi