Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BSE Odisha 10th Result 2026: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, ऐसे कर सकेंगे चेक

BSE Odisha 10th Result 2026: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, ऐसे कर सकेंगे चेक

BSE Odisha 10th Result 2026: ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) आज कक्षा 10वीं (HSC) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेगा, जबकि छात्र शाम 6 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

5.6 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म
इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 5.6 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं
  • अब 'Annual HSC Examination Result 2026' लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए डाउनलोड/प्रिंट कर लें

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा तय फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा।

प्रोविजनल मार्कशीट होगी जारी
ऑनलाइन जारी किया गया रिजल्ट अस्थायी (प्रोविजनल) होगा। छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। स्कोरकार्ड में नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारी दी जाएगी।

पास होने के लिए जरूरी नियम
परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट देखने के बाद सभी डिटेल्स ध्यान से जांच लें और किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।

प्राप्त कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi