Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Cannes 2026: आखिर कब दिखेगा Aishwarya Rai का कान्स रेड कार्पेट जलवा? सामने आया बड़ा अपडेट

Cannes 2026: आखिर कब दिखेगा Aishwarya Rai का कान्स रेड कार्पेट जलवा? सामने आया बड़ा अपडेट

Aishwarya Rai Bachchan Cannes: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही सवाल पूछा जा रहा है क्या वह इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में शामिल होंगी या नहीं?

हर साल अपने शानदार रेड कार्पेट लुक्स से सुर्खियां बटोरने वाली ऐश्वर्या इस बार अब तक कान्स में नजर नहीं आई हैं, जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई थी। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है।

फैंस को बेसब्री से इंतजार

 Aishwarya Rai

79वें Cannes Film Festival की शुरुआत 12 मई से हो चुकी है और कई भारतीय सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखा चुके हैं। इनमें आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया, उर्वशी रौतेला और डायना पेंटी जैसे सितारों के लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। लेकिन फैंस की नजरें अब भी ऐश्वर्या राय पर टिकी हुई हैं, जिन्हें कई लोग कान्स की पहचान मानते हैं।

क्या कान्स में नजर आएंगी ऐश्वर्या?

 Aishwarya Rai Cannes

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय अब तक कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बनी हैं। लेकिन, कहा जा रहा है कि वह 23 मई को होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हो सकती हैं।

हालांकि अब तक उनकी टीम या परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि कुछ निजी कारणों की वजह से वह अब तक फ्रांस नहीं पहुंच पाई थी।

2002 में किया था डेब्यू

 Aishwarya Rai Cannes Debut

ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में फिल्म देवदास (Devdas) के प्रीमियर के दौरान कान्स में डेब्यू किया था। उस समय उनके साथ शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली भी मौजूद थे।

उनकी वह एंट्री आज भी कान्स के सबसे यादगार पलों में गिनी जाती है। इसके बाद से ऐश्वर्या लगभग हर साल इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में शामिल होती रही हैं।

फैंस को है खास लुक का इंतजार

 Aishwarya Rai Cannes Look

ऐश्वर्या राय सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने ग्लैमरस फैशन और रेड कार्पेट अपीयरेंस के लिए भी दुनियाभर में मशहूर हैं। ऐसे में उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार भी वह कान्स के रेड कार्पेट पर शानदार अंदाज में नजर आएंगी। फिलहाल सभी की नजरें 23 मई की क्लोजिंग सेरेमनी पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़े- कान्स में घूंघट ओढ़कर रेड कार्पेट पर उतरीं Ruchi Gujjar, दुनियाभर में छाया राजस्थान का रॉयल अंदाज

तनिशा जैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi