
Car Comparison: होंडा ने अपनी पॉपुलर सेडान होंडा सिटी (Honda City) को नए फेसलिफ्ट अपडेट के साथ बाजार में पेश किया है। नई स्टाइलिंग, एडवांस फीचर्स और बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ यह कार अब अपने सेगमेंट में और भी मजबूत हो गई है।
वहीं दूसरी तरफ स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) भी इस मुकाबले में एक मजबूत दावेदार बनी हुई है। आइए जानते हैं दोनों कारों का पूरा कंपैरिजन।
साइज और स्पेस
डिजाइन और डाइमेंशन की बात करें तो होंडा सिटी फेसलिफ्ट के मुकाबले स्कोडा स्लाविया ज्यादा चौड़ी और स्पेशियस है। इसका लंबा व्हीलबेस केबिन स्पेस को और बेहतर बनाता है। वहीं बूट स्पेस के मामले में भी Slavia आगे है, जिसमें City से थोड़ा ज्यादा स्टोरेज मिलता है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
फीचर्स के मामले में दोनों कारें एक-दूसरे को टक्कर देती हैं, लेकिन नई Honda City फेसलिफ्ट अब ज्यादा एडवांस हो गई है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, रियर विंडस्क्रीन सनशेड और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो Slavia में नहीं मिलते। स्लाविया में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स मिलते हैं, जो लॉन्ग ड्राइव में आराम बढ़ाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
होंडा सिटी में 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड वेरिएंट मिलता है। इसका हाइब्रिड मॉडल करीब 27.26 km/l का शानदार माइलेज देता है। वहीं Skoda Slavia में 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो ज्यादा स्पोर्टी और पावरफुल ड्राइविंग अनुभव देता है।
कीमत और वैल्यू फॉर मनी
कीमत के मामले में Slavia का टॉप वेरिएंट Honda City हाइब्रिड से करीब 3 लाख रुपये सस्ता है। हालांकि नॉन-हाइब्रिड वेरिएंट में Honda City ज्यादा किफायती पड़ती है। मिड वेरिएंट्स में दोनों के बीच कीमत का अंतर काफी कम हो जाता है।
अगर आप माइलेज और एडवांस सेफ्टी चाहते हैं तो Honda City बेहतर विकल्प है, जबकि स्पोर्टी ड्राइव और पावर के लिए Skoda Slavia ज्यादा आकर्षक साबित होती है।
(मंजू कुमारी)
हरिभूमि ऑटो डेस्क

