Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
छत्तीसगढ़ में फिर मिली गांजा की खेती : भानुप्रतापपुर में अरहर की फसल के बीच उगाया था, 4 लाख के पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में फिर मिली गांजा की खेती : भानुप्रतापपुर में अरहर की फसल के बीच उगाया था, 4 लाख के पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा खेती का खुलासा करते हुए एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रहा था।

पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में गांजे के पौधे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि भरसा तरहुल गांव में एक ग्रामीण अपने खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे पाए गए।

अरहर के बीच छिपाकर कर रहा था खेती
पुलिस के अनुसार आरोपी ने गांजे के पौधों को अरहर की फसल के बीच लगाया था। दोनों पौधों में समानता होने का फायदा उठाकर वह पुलिस और अन्य लोगों की नजर से बचाने की कोशिश कर रहा था। मौके पर गांजे के पौधों की पहचान और कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया। जब्त पौधों की कीमत 4 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ नारकोटिक्स संबंधी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से गांजे की खेती कर रहा था और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi