
Cockroach Remedies: घर में कॉकरोच दिखना सिर्फ गंदगी का संकेत नहीं होता, बल्कि यह कई बीमारियों को भी न्योता दे सकता है। खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में किचन, बाथरूम और सिंक के आसपास कॉकरोच तेजी से बढ़ने लगते हैं।
ये खाने-पीने की चीजों को दूषित कर सकते हैं और बच्चों की सेहत के लिए भी खतरा बन जाते हैं।
अक्सर लोग कॉकरोच भगाने के लिए महंगे स्प्रे और केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार उनका असर कुछ ही दिनों तक रहता है। ऐसे में अगर आप भी घर में कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं तो कुछ आसान घरेलू तरीके आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे असरदार उपाय, जिनसे घर कॉकरोच फ्री बन सकता है।
बेकिंग सोडा और चीनी का करें इस्तेमाल
कॉकरोच भगाने के लिए बेकिंग सोडा काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी मिलाकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं। चीनी की मिठास कॉकरोच को आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा उनके लिए नुकसानदायक साबित होता है।
तेजपत्ता और लौंग की खुशबू से भागेंगे कॉकरोच
कॉकरोच तेज गंध से दूर भागते हैं। किचन कैबिनेट, गैस के पास और सिंक के आसपास तेजपत्ता या लौंग रख दें। इसकी खुशबू से कॉकरोच दूर रहने लगते हैं। यह तरीका पूरी तरह नेचुरल है और बच्चों वाले घरों में भी सुरक्षित माना जाता है।
नींबू और सिरका भी हैं फायदेमंद
किचन की सफाई करते समय पानी में नींबू का रस और सफेद सिरका मिलाकर पोछा लगाएं। इससे न सिर्फ बदबू दूर होगी, बल्कि कॉकरोच भी कम आने लगेंगे। खासतौर पर सिंक और ड्रेनेज एरिया को रोज साफ रखना जरूरी है।
रात में किचन गंदा न छोड़ें
कॉकरोच खाने की बची हुई चीजों और नमी वाली जगहों पर तेजी से बढ़ते हैं। रात में जूठे बर्तन सिंक में छोड़ने से बचें। किचन काउंटर और गैस स्टोव को अच्छी तरह साफ करें। डस्टबिन को ढककर रखें और रोज खाली करें।
दरारों और पाइप लाइन पर दें ध्यान
कॉकरोच अक्सर दीवार की दरारों, पाइप लाइन और अलमारी के कोनों में छिपे रहते हैं। इसलिए घर की छोटी दरारों को सील करें। अगर कहीं पानी का रिसाव हो रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। सूखी और साफ जगहों पर कॉकरोच कम पनपते हैं।
बाजार के केमिकल्स इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी
अगर कॉकरोच बहुत ज्यादा हो गए हैं और घरेलू उपाय असर नहीं कर रहे तो बाजार में मिलने वाले जेल या स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इन्हें बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। उपयोग के दौरान मास्क और दस्ताने पहनना बेहतर माना जाता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
करेला खाने के फायदे: डायबिटीज से लेकर पाचन तक में आता है सुधार, डाइट में शामिल करने के हैं 6 लाभ
Mount Abu Places: समर वैकेशन के लिए परफेक्ट है माउंट आबू, फैमिली संग यहां 6 जगहों पर घूमें
Foot Odor: गर्मी में मोजे पहनते ही पैरों से आने लगती है बदबू? अपनाएं ये उपाय, पूरे दिन रहेंगे फ्रेश
हरिभूमि लाइफस्टाइल डेस्क

