Dailyhunt
Crime: शादी का ऑफर ठुकराया, तो युवक ने युवती को लगा दिया HIV संक्रमित इंजेक्शन, पीड़िता ने किया सुसाइड

Crime: शादी का ऑफर ठुकराया, तो युवक ने युवती को लगा दिया HIV संक्रमित इंजेक्शन, पीड़िता ने किया सुसाइड

हैदराबाद। हैदराबाद से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय एक युवती ने आत्महत्या कर ली, जिसके पीछे एक चौंकाने वाली वजह सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, युवती ने एक व्यक्ति से शादी करने से इनकार किया था, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया।

इस घटना के बाद युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई और आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

11 मार्च को हुई थी वारदात
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 11 मार्च की है, जब आरोपी मनोहर ने युवती के घर पहुंचकर जबरदस्ती उसे इंजेक्शन लगाया। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में रिश्तेदार थे और पहले परिवार वालों ने उनकी शादी तय करने की योजना बनाई थी।

हालांकि, जब यह सामने आया कि आरोपी और उसके माता-पिता HIV पॉजिटिव हैं, तो युवती ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह खतरनाक कदम उठाया।

एक महीने बाद युवती ने उठाया आत्मघाती कदम
घटना के करीब एक महीने बाद, शुक्रवार को युवती अपने घर में फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवती पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव में थी और इस घटना के बाद वह डर और सामाजिक कलंक से जूझ रही थी।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी मनोहर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पोचारम आईटी कॉरिडोर के पुलिस इंस्पेक्टर के अनुसार, 'संभावना है कि HIV संक्रमण के डर और मानसिक दबाव ने युवती को यह कदम उठाने पर मजबूर किया।'

Vipin Tiwari

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi