
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 परीक्षा में शामिल उन अभ्यर्थियों के लिए नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिनकी परीक्षा 30 मई (शिफ्ट-1) में तकनीकी समस्या के कारण स्थगित कर दी गई थी।
प्रभावित उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NTA के अनुसार री-शेड्यूल की गई परीक्षाएं 6 और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि अथवा पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। परीक्षा केंद्र पर केवल संशोधित एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।
ऐसे डाउनलोड करें CUET UG 2026 एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध CUET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो वह NTA हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या cuet-ug@nta.nic.in पर ईमेल भेज सकता है।
गौरतलब है कि CUET UG परीक्षा देश के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और अन्य भागीदारी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का प्रमुख माध्यम है। ऐसे में री-शेड्यूल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपनी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए।
प्राप्त कुमार

