Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Curd Honey Face Pack: दही-शहद के फेस पैक से स्किन की ड्राईनेस होगी दूर! इस तरीके से करें यूज़

Curd Honey Face Pack: दही-शहद के फेस पैक से स्किन की ड्राईनेस होगी दूर! इस तरीके से करें यूज़

Curd Honey Face Pack: बदलते मौसम और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है, जिससे स्किन ड्राई, बेजान और खुरदरी हो जाती है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद कई बार मनचाहा ग्लो नहीं मिल पाता।

ऐसे में घरेलू नुस्खे आपकी स्किन के लिए एक नेचुरल और असरदार समाधान बन सकते हैं।

दही और शहद का फेस पैक एक ऐसा ही आसान और कारगर उपाय है, जो त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को न सिर्फ हाइड्रेट करते हैं, बल्कि उसे मुलायम और चमकदार भी बनाते हैं।

क्यों फायदेमंद है दही-शहद फेस पैक?

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ और फ्रेश बनाता है। वहीं शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा में नमी को लॉक करता है। यह फेस पैक स्किन को अंदर से पोषण देता है और ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है।

Curry Leaves Benefits: खाने का ज़ायका ही नहीं बदलता करी पत्ता, सेहत को देता है 6 बड़े फायदे

Indoor Plants: गर्मी में 5 इनडोर प्लांट्स घर को रखेंगे कूल! इस तरीके से लगाकर करें देखभाल

Lauki Raita Recipe: गर्मी में शरीर में ठंडक घोल देगा लौकी रायता, इस तरीके से मिनटों में करें तैयार

Toothpaste Uses: दांतों को ही नहीं चमकाता है टूथपेस्ट, इन 5 घरेलू कामों को भी बना देता है आसान

फेस पैक बनाने की विधि

इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है। एक बाउल में 2 चम्मच ताजा दही लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। आपका फेस पैक तैयार है।

लगाने का सही तरीका

सबसे पहले चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ करें। इसके बाद तैयार फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।

कितनी बार करें इस्तेमाल?

बेहतर रिजल्ट के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करें। नियमित उपयोग से आपकी त्वचा में निखार आएगा और ड्राईनेस धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी।

किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हमेशा ताजा दही और शुद्ध शहद का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा फेस पैक लगाने के बाद मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

हरिभूमि लाइफस्टाइल डेस्क

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi