Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dada First Look: लॉर्ड्स में शर्टलेस... 'दादा' बनकर छाए राजकुमार राव, सौरव गांगुली की बायोपिक का पहला लुक जारी; जानें रिलीज डेट

Dada First Look: लॉर्ड्स में शर्टलेस... 'दादा' बनकर छाए राजकुमार राव, सौरव गांगुली की बायोपिक का पहला लुक जारी; जानें रिलीज डेट

Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक बड़े पर्दे पर जल्द आने वाली है। सौरव गांगुली के जन्मदिन के मौके पर उनकी बायोपिक 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे अभिनेता राजकुमार राव, जिनके पहले लुक ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। यह बायोपिक सौरव गांगुली के शुरुआती क्रिकेट सफर से लेकर भारतीय टीम के सफल कप्तान बनने तक की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

पोस्टर में दिखी लॉर्ड्स बालकनी की यादगार झलक
फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार राव ने सौरव गांगुली के करियर के सबसे चर्चित पलों में से एक को जीवंत किया है। पोस्टर में वह साल 2002 के नेटवेस्ट सीरीज फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट उतारकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

यह वही ऐतिहासिक पल था, जब भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। जीत के बाद भावुक हुए गांगुली का यह अंदाज भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित और यादगार दृश्यों में गिना जाता है।

दादा के पोस्ट ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
फिल्म के पोस्टर में बड़े नीले अक्षरों में 'DADA' लिखा गया है, जिसके साथ 'The Sourav Ganguly Story' का सबटाइटल नजर आता है। पोस्टर पर एक प्रभावशाली टैगलाइन भी दी गई है- 'उन्होंने सिर्फ खेला नहीं, बल्कि खेल को बदलकर रख दिया।'

सौरव गांगुली ने भी पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, "यह अब तक का सबसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट है। अब तुम्हें मेरा कवर ड्राइव खेलते देखने का इंतजार है।"

ये होगी स्टार कास्ट, इस दिन होगी रिलीज
फिल्म में अभिनेत्री तन्‍या मानिकतला सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली की भूमिका निभाएंगी। तन्‍या इससे पहले अ सूटेबल बॉय, किल और टूथ परी जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय से पहचान बना चुकी हैं।

फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग के बैनर तले किया जा रहा है।

'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ललिता अहिरवार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi