Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Datia By Election 2026: नरोत्तम मिश्रा ने सिर झुकाकर मांगी माफी, बोले - एक चुनाव हराया तो क्या...जनता हमारी माई बाप

Datia By Election 2026: नरोत्तम मिश्रा ने सिर झुकाकर मांगी माफी, बोले - एक चुनाव हराया तो क्या...जनता हमारी माई बाप

Datia By Election 2026: दतिया उपचुनाव से पहले पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का भावुक अंदाज देखने को मिला। जनता के बीच पहुंचे मिश्रा ने सिर झुकाकर माफी मांगते हुए कहा, "एक चुनाव हराया तो क्या...

जनता हमारी माई-बाप है।" उनके इस बयान को आगामी उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान वायरल है। उन्होंने कहा है कि, 'जनता हमारी, बुजुर्ग हमारे माई-बाप हैं। मेरे उमर के साथ और छोटे मेरे बच्चे हैं। मैं अपने बुजुर्गों से सदैव दतिया में सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। मेरी अपनी दतिया है। एक एक चुनाव हराया तो क्या हुआ 3 चुनाव जिताए हैं।'

देखिए वायरल वीडियो

दरअसल दतिया में 30 जुलाई 2026 को उपचुनाव के लिए मतदान है। 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। दोनों ही पार्टियों ने अब तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। दतिया से भाजपा के विधायक रहे नरोत्तम मिश्रा उपचुनाव में टिकट के लिए मजबूद दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसके चलते उनके बयान भी काफी चर्चा में है।

क्यों हो रहे हैं दतिया में उपचुनाव
दरअसल, कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती पिछले विधानसभा चुनाव में दतिया से जीते थे। उन्होंने भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को हराया था। वित्तीय घोटाले से संबंधित मामले में उन्हें सजा हुई थी जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई थी।

दतिया विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम
दतिया, मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से एक है। साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा भाजपा के और राजेंद्र भारती कांग्रेस के प्रत्याशी थे। नरोत्तम मिश्रा ने 2008, 2013 और फिर 2018 में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीता था। हालांकि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने 88,977 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। नरोत्तम मिश्रा को 81,235 वोट ही मिले थे।

गुरजीत कौर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi