Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Delhi Crime: दिल्ली के सोनिया विहार पार्क में मिला 30 साल के युवक का शव, मचा हड़कंप

Delhi Crime: दिल्ली के सोनिया विहार पार्क में मिला 30 साल के युवक का शव, मचा हड़कंप

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार थाना क्षेत्र स्थित साढ़े तीन पुस्ता पार्क में मंगलवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान आकाश शुक्ला उर्फ गोलू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी रोज की तरह सुबह पार्क में टहलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक को जमीन पर पड़ा देखा। शुरुआत में लोगों को लगा कि वह आराम कर रहा है, लेकिन काफी देर तक कोई हरकत नहीं होने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों को बुलाया गया, जिन्होंने युवक की पहचान आकाश शुक्ला उर्फ गोलू के रूप में की। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सोनिया विहार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक पार्क तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस जांच में जुटी

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के डीसीपी राहुल अलवल ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, किसी दुर्घटना का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

घटना के बाद पार्क और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग युवक की मौत को लेकर अलग-अलग आशंकाएं जता रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले के हर संभावित पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उषा परेवा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi