Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Delhi Murder Case: दिल्ली में डिलीवरी बॉय की हत्या पर सियासी घमासान, तेजस्वी के बाद आया चिराग पासवान का बयान

Delhi Murder Case: दिल्ली में डिलीवरी बॉय की हत्या पर सियासी घमासान, तेजस्वी के बाद आया चिराग पासवान का बयान

Delhi Murder Case: दिल्ली में बिहार के रहने वाले डिलीवरी बॉय की हत्या ने अब सियासी रूप ले लिया है। विपक्षी के कई बड़े नेताओं ने इस वारदात को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश की है।

इस घटना पर दुख जताते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार की सरकार पर हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हए कहा कि देश में बिहारी होना ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले युवक पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह बिहार का रहने वाला था। तेजस्वी ने आगे लिखा कि बिहारी होने के ही अपराध में उसका दोस्त कृष्णा अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि, "देश की राजधानी दिल्ली में जिस जगह 'बिहारी' समझ गोली मारी गई है वहाँ निगम पार्षद बीजेपी का, विधायक बीजेपी का, सांसद बीजेपी का, CM बीजेपी का, बिहार CM बीजेपी का, आधा दर्जन निष्क्रिय बड़बोले केंद्रीय मंत्री बिहार के, उपराज्यपाल BJP के, गृहमंत्री BJP के, प्रधानमंत्री BJP के है। बीजेपी बिहारियों के लिए काल बन चुकी है। क्या इन भाजपाइयों में किसी में हिम्मत है कि एक गरीब मेहनतकश बिहारी की हत्या करने वाले उस हत्यारे पुलिसकर्मी को सजा दिलवा सके?"

आरजेडी नेता के सवालों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से तेजस्वी यादव दूसरे राज्यों में जाकर बिहार के लोगों पर सवाल उठाते हैं। वह निश्चित रूप से बहुत ही गंभीर और इससे बिहार की छवि खराब होती है। उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को यह सोचना चाहिए कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ-सबका विकास को लेकर काम कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार यह निश्चित करेगी कि किसी के साथ भी कहीं पर भी जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव न हो और यदि ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Narendra Kumar

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi