Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Delhi Saket Building Collapse: दिल्ली के साकेत में गिरी पांच मंजिला इमारत, 4 लोगों की हुई मौत

Delhi Saket Building Collapse: दिल्ली के साकेत में गिरी पांच मंजिला इमारत, 4 लोगों की हुई मौत

Delhi Saket Building Collapse: साउथ दिल्ली के साकेत सैदुलाजाब क्षेत्र के वेस्टर्न मार्ग पर शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे के आसपास एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में मलबे के नीचे कई लोग दबे होने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस इमारत में कोचिंग संस्थान, कैफे और दफ्तर चल रहे थे, जिसकी वजह से कई लोग उस समय अंदर थे।

दो की मौत की आशंका

बचाव टीमों ने अब तक नौ से दस लोगों को मलबे से निकाल लिया है। इनमें कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि, 4 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। एनडीआरएफ की मदद भी ली जा रही है ताकि कोई भी फंसा व्यक्ति न रह जाए। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए हैं।

घटनास्थल पर प्रशासन सक्रिय

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। मुख्यमंत्री ने घटना पर चिंता जताई है और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बचाव कार्य रात भर चलता रहा और रविवार सुबह भी जारी है। इमारत की हालत पहले से खराब बताई जा रही थी, जिस पर आगे जांच होगी। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घटनास्थल के पास न आएं ताकि बचाव कार्य में बाधा न पड़े।

शहर में इमारत सुरक्षा पर सवाल

दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले शहर में पुरानी और अनियोजित इमारतों के ढहने की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। इस हादसे ने फिर से इमारतों की सुरक्षा और अनुमति संबंधी नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फोकस बचाव कार्य पर है।

Narendra Kumar

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi