Dailyhunt
Delhi Weather Alert: 70Km/h आंधी के साथ बारिश का खतरा, IMD की चेतावनी- इन इलाकों में रहें सतर्क

Delhi Weather Alert: 70Km/h आंधी के साथ बारिश का खतरा, IMD की चेतावनी- इन इलाकों में रहें सतर्क

Delhi Weather Alert Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 60-70Km/h की रफ्तार से धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी के कई इलाकों में Yellow और Orange Warning लागू की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आज दिल्ली का मौसम (Quick Update)

  • अधिकतम तापमान: 39-41°C
  • न्यूनतम तापमान: 20-22°C
  • हवा की रफ्तार: 40-70 Km/h
  • बारिश: हल्की से मध्यम
  • अलर्ट: Yellow + Orange

किन इलाकों में ज्यादा असर?
IMD के अनुसार नॉर्थ वेस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और साउथ-ईस्ट दिल्ली में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में तेज आंधी, धूल भरी हवाएं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Yellow और Orange Alert का क्या मतलब?
Yellow Alert: गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं, सामान्य सावधानी जरूरी
Orange Alert: तेज आंधी, धूल भरी आंधी, तेज हवाएं- अलर्ट मोड में रहें

क्यों बदला मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह बदलाव देखने को मिला है। इसी कारण तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

अगले 5 दिन का मौसम कैसा रहेगा?
IMD के अनुसार 2 से 6 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में फिर से आंधी, बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

लोगों के लिए सलाह

  • खुले में खड़े वाहन और कमजोर ढांचे से दूर रहें
  • पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों
  • तेज हवाओं के दौरान घर के अंदर रहें
  • यात्रा करते समय सतर्क रहें

उषा परेवा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi