Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dhaula Kuan: जानिए धौला कुआं का नाम आखिर कैसा पड़ा धौला कुआं? यहां से रोजाना गुजरते हैं लाखों लोग

Dhaula Kuan: जानिए धौला कुआं का नाम आखिर कैसा पड़ा धौला कुआं? यहां से रोजाना गुजरते हैं लाखों लोग

Dhaula Kuan: आप अगर राजधानी दिल्ली में कभी घूमने आए हैं या फिर दिल्ली में रहकर काम करते हैं तो आपने धौला कुआं का नाम तो जरूर सुना होगा। यह इस शहर के सबसे मशहूर इलाकों और चौराहों में से एक है।

यहां से रोजाना लाखों की संख्या में लोगों गुजरते होंगे। दिल्ली एयरपोर्ट जाना हो या फिर गुरुग्राम जाना हो लोग यहां से ही होकर जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपके दिमाग में यह सवाल यह आया कि इस हाईटेक भीड़-भाड़ वाले इलाके का नाम धौला कुआं कैसे पड़ा। आइए जानते हैं।

सबसे पहले अगर इस नाम के मतलब की बात करें तो इसका आम बोलचाल पुरानी हिंदी या फिर राजस्थानी भाषा में धौला का मतलब सफेद होता है। साधारण भाषा में कहें तो धौला कुआं का मतलब है सफेद कुआं। ऐसे में सवाल आता कि क्या सच में कोई यहां सफेद कुआं था तो जवाब है, हां यहां पर सच में एक सफेद कुआं था।

ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो यह कहानी मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के समय की है। मतलब लगभग 18वीं सदी के आसपास की है। उस समय में आज के समय जैसे पक्की सड़कें और गाड़ियां नहीं हुआ करती थी। बताया जा रहा है कि यहां चारो तरफ जंगल और पथरीला रास्ता था। इस वजह से यहां से गुजरने वाले राहगीरों और व्यापारियों के लिए पानी-पीने के लिए कुए का निर्माण कराया गया था

बताया जाता है कि इस कुए की खास बात यह थी कि इसका निर्माण एक अलग तरह के सफेद पत्थर से कराया गया था। उस समय के लोग जब इस कुए को दूर से देखते थे तो यह सफेद रंग का दिखाई देता था। इसी वजह से इस तरफ से गुजरने वाले लोग इसे धौला कुआं के नाम से पुकारने लगे। इसके बाद समय के साथ यह जगह मुसाफिरों के लिए आराम करने की जगह बन गई और फिर इस पूरे इलाके की पहचान इसी नाम से होने लगी।

Narendra Kumar

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi