
Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। Sacnilk के मुताबिक, भारत में इसका नेट कलेक्शन 1013.77 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1598 करोड़ के करीब है।
लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो गई है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ 'धुरंधर' के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' जैसे दिग्गजों के क्लब में भी अपनी जगह बना ली है, जिससे बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
18वें दिन पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा
Dhurandhar 2Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 18वें दिन 34.44 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 1013.77 करोड़ पहुंच गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी धमाकेदार
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1598.74 करोड़ तक पहुंच चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है।
यह भी पढ़े - 'VFX पर उठे सवाल सही है' Ramayana विवाद पर Hrithik Roshan का रिएक्शन, बोले- छोटी गलती को इतना…'
हिंदी में भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar Collectionफिल्म ने हिंदी भाषा में ही 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है, जो पहले किसी फिल्म ने हासिल नहीं किया था।
इन फिल्मों के क्लब में हुई शामिल
'धुरंधर 2' अब उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस लिस्ट में 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।
पहले हफ्ते से ही दिखा दम
फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ कमा लिए थे, जबकि दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ की कमाई की। इससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

