दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सदस्यता रद्द होने के बाद पहली बार पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने अपनी राजनीतिक रणनीति, कानूनी लड़ाई और आगामी चुनावी समीकरणों पर खुलकर बात की है।
INH News और हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ इस एक्सक्लूसिव बातचीत में राजेंद्र भारती ने उन सवालों के जवाब दिए, जिन पर दतिया से लेकर भोपाल तक राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं। राजनीतिक ऑफर, भाजपा नेताओं से रिश्ते, कांग्रेस की तैयारी और उपचुनाव की रणनीति जैसे मुद्दों पर उन्होंने बेबाक राय रखी।
नरोत्तम मिश्रा को हराने वाले राजेंद्र भारती ने दतिया उपचुनाव को लेकर क्या संकेत दिए और आगे की लड़ाई का क्या रोडमैप बताया? जानने के लिए ऊपर वीडियो में देखें उनका पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू।
दिलीप चतुर्वेदी

