
Face Wash Vs Face Cleanser: स्किन केयर रूटीन में सबसे पहला और जरूरी स्टेप होता है चेहरे की सफाई। लेकिन जब बात आती है फेस वॉश और फेस क्लींजर की, तो ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर दोनों में अंतर क्या है और किसे कब इस्तेमाल करना चाहिए।
गलत प्रोडक्ट चुनने से स्किन ड्राई, ऑयली या डैमेज भी हो सकती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आपकी स्किन के लिए कौन-सा प्रोडक्ट बेहतर है और उसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जाए।
फेस वॉश क्या होता है?
फेस वॉश एक फोम या जेल बेस्ड प्रोडक्ट होता है, जो चेहरे से धूल, पसीना और अतिरिक्त ऑयल को हटाने में मदद करता है। यह खासतौर पर डीप क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है और त्वचा को फ्रेश फील देता है।
फेस क्लींजर क्या होता है?
फेस क्लींजर एक माइल्ड और क्रीमी या लोशन बेस्ड प्रोडक्ट होता है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करता है और साथ ही उसे मॉइस्चर भी देता है। यह मेकअप और गंदगी हटाने में ज्यादा प्रभावी होता है।
फेस वॉश और फेस क्लींजर में मुख्य अंतर
टेक्सचर: फेस वॉश झागदार होता है, जबकि क्लींजर क्रीमी या लोशन जैसा होता है।
क्लीनिंग लेवल: फेस वॉश डीप क्लीनिंग करता है, क्लींजर जेंटल क्लीनिंग के लिए बेहतर है।
स्किन टाइप: ऑयली स्किन के लिए फेस वॉश बेहतर, ड्राई स्किन के लिए क्लींजर ज्यादा उपयुक्त।
यूज का समय: फेस वॉश दिन में 1-2 बार, क्लींजर सुबह और रात दोनों समय इस्तेमाल किया जा सकता है।
फेस वॉश का सही इस्तेमाल कैसे करें?
- चेहरे को पहले हल्का गीला करें
- थोड़ी मात्रा में फेस वॉश लें
- हल्के हाथों से मसाज करें
- साफ पानी से धो लें
फेस क्लींजर का सही इस्तेमाल कैसे करें?
- कॉटन या हाथों से क्लींजर लें
- चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं
- हल्के से मसाज करें
- जरूरत हो तो पानी से साफ करें या कॉटन से पोंछ लें
कौन-सा प्रोडक्ट चुनें?
अगर आपकी स्किन ऑयली है या पसीना ज्यादा आता है, तो फेस वॉश बेहतर रहेगा। वहीं ड्राई या सेंसिटिव स्किन वालों के लिए क्लींजर ज्यादा फायदेमंद होता है। आप चाहें तो दोनों को अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
Multani Mitti Uses: मुल्तानी मिट्टी से लौटेगी चेहरे की पुरानी रंगत! इस तरीके से करें इस्तेमाल
Cracked Heels: फटी एड़ियों के दर्द से परेशान हैं? इन 6 घरेलू नुस्खों को आज़माएं, मिलेगी राहत
Suji Idli: नाश्ते के लिए परफेक्ट है सूजी इडली, 15 मिनट में होगी रेडी, सीखें बनाने का तरीका
हरिभूमि लाइफस्टाइल डेस्क

