Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गरियाबंद के न्यू सर्किट हाउस में भीषण आग : स्टोर रूम और किचन जलकर खाक, लाखों के नुकसान की आशंका

गरियाबंद के न्यू सर्किट हाउस में भीषण आग : स्टोर रूम और किचन जलकर खाक, लाखों के नुकसान की आशंका

रियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के न्यू सर्किट हाउस में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6:30 बजे लगी आग ने देखते ही देखते स्टोर रूम और किचन को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

अलमारी, सीलिंग फैन समेत कई सामान जलकर खाक
मिली जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और स्टोर रूम से शुरू होकर किचन तक फैल गई। आग की चपेट में आने से फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन समेत बड़ी मात्रा में रखा सामान जलकर राख हो गया।

आगी बुझाने की कवायद जारी
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी
फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से बड़ी जनहानि टल गई, हालांकि संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

सृष्टि सिंह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi