Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गर्मी में ठंडक का देसी इलाज: छाछ पिएंगे तो रहेंगे फिट और फ्रेश! कमाल के 6 फायदे कर देंगे हैरान

गर्मी में ठंडक का देसी इलाज: छाछ पिएंगे तो रहेंगे फिट और फ्रेश! कमाल के 6 फायदे कर देंगे हैरान

Buttermilk Benefits: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में थकान, डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में लोग ठंडे पेय पदार्थों की ओर रुख करते हैं, लेकिन ज्यादातर ड्रिंक्स सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

वहीं, भारतीय किचन में मौजूद एक साधारण लेकिन बेहद असरदार ड्रिंक है छाछ। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत दिलाती है।

छाछ को आयुर्वेद में भी खास महत्व दिया गया है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। खासकर गर्मियों में रोजाना एक गिलास छाछ पीना आपके लिए किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं है।

छाछ पीने के 6 बड़े फायदे

शरीर को रखे ठंडा और हाइड्रेटेड
गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। छाछ इनकी कमी को पूरा करती है और शरीर को ठंडा रखती है।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है। गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में यह काफी फायदेमंद है।

Pomegranate Peels: कचरा नहीं खजाना हैं अनार के छिलके! हेल्थ केयर में 5 तरीके से दिखाएंगे असर

Guava Leaves: दांतों और मसूड़ों के लिए रामबाण औषधि हैं ये हरे पत्ते! 6 फायदे ओरल हेल्थ रखते हैं दुरुस्त

Psyllium Husk: पेट से लेकर दिल तक फिट रखेगी ईसबगोल की भूसी! जानिए 6 बड़े फायदे और सही खाने का तरीका

Onion Tomato Uttapam: नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगा टमाटर-प्याज उत्तपम, मिनटों में बनाएं साउथ इंडियन डिश

वजन घटाने में मददगार
कम कैलोरी और फैट वाली छाछ वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है।

एसिडिटी और जलन से राहत
गर्मी में अक्सर लोगों को एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या होती है। छाछ में मौजूद तत्व पेट की जलन को शांत करते हैं और तुरंत राहत देते हैं।

इम्यूनिटी को करे मजबूत
छाछ में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद
छाछ शरीर को अंदर से डिटॉक्स करती है, जिससे त्वचा साफ और ग्लोइंग बनती है। गर्मी में होने वाली स्किन समस्याओं से भी यह बचाव करती है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

हरिभूमि लाइफस्टाइल डेस्क

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi