Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गायों की मौत से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा: बस में लगाई आग, चालक मौके से फरार; VIDEO वायरल

गायों की मौत से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा: बस में लगाई आग, चालक मौके से फरार; VIDEO वायरल

उज्जैन-इंदौर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इंदौर से आ रही एक यात्री बस ने सड़क पार कर रही दो गायों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सोमवार रात की है। गायों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी।

गनीमत रही कि, हादसे के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बस में आग लगने का वायरल वीडियो

मौके पर इकठ्ठा हो गए ग्रामीण
बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार वाहनों के चलते मवेशियों की मौत और एक्सीडेंट से ग्रामीण काफी नाराज हैं। जैसे ही उन्हें गायों की मौत की सूचना मिली तो सभी मौके पर इकठ्ठा हो गए।

बस में की तोड़फोड़
ग्रामीणों की भीड़ देख वाहन चालाक जान बचाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी। कुछ ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई। इस आगजनी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग
ग्रामीण प्रशासन से मवेशियों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। जिस बस को ग्रामीणों ने जलाया वह शुक्ला ब्रदर्स की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बस में आग लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

गुरजीत कौर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi