Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ghaziabad News: गाजियाबाद में अनोखे तरीके से मनाई गई बकरी-ईद, बकरे की जगह काटा गया बकरे का केक

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अनोखे तरीके से मनाई गई बकरी-ईद, बकरे की जगह काटा गया बकरे का केक

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर की अपील पर कई मुस्लिम परिवारों और युवाओं ने इस बार बकरीद का त्योहार अलग तरीके से मनाया। उन्होंने पशु की कुर्बानी की जगह बकरे के आकार का केक काटा।

लोनी के अलग-अलग इलाकों से इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें लोग खुशी-खुशी केक काटते और ईद का जश्न मनाते दिख रहे थे।

समुदाय का स्वागत और सराहना

खालिद, चांद, अरबाज, कमरुद्दीन अंसारी, हाजी लियाकत और हाजी बाबू जैसे स्थानीय लोगों ने विधायक की इस अपील का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और सांप्रदायिक भाईचारा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। कुछ लोगों ने कहा, 'समय के साथ बदलाव जरूरी है। ऐसी पहल से प्यार, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है।'

विधायक का बयान

नंद किशोर गुर्जर ने लोनी के मुस्लिम भाइयों को बधाई दी और इस पहल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण अनुकूल ईद का यह संदेश सिर्फ लोनी तक ही नहीं, बल्कि पूरे समाज, उत्तर प्रदेश, देश और दुनिया तक जाएगा। विधायक ने जोर दिया कि त्योहार शांति, प्यार और भाईचारे के प्रतीक होते हैं।

कई सालों से चली आ रही परंपरा

एक वीडियो संदेश में गुर्जर ने बताया कि लोनी के मुस्लिम परिवार कई सालों से बकरे के आकार का केक काटकर पर्यावरण अनुकूल तरीके से बकरीद मना रहे हैं। एक वीडियो में एक परिवार के बुजुर्ग सदस्य कहते दिखे कि उन्होंने विधायक की अपील का सम्मान करते हुए इस बार भी केक काटकर त्योहार मनाया।

Narendra Kumar

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi