Dailyhunt
गोंड समाज कराएगा सामूहिक विवाह : 14 को हल्दी, चूलमाटी के बाद 15 अप्रैल को होगा लगन, मुख्यमंत्री को दिया गया निमंत्रण

गोंड समाज कराएगा सामूहिक विवाह : 14 को हल्दी, चूलमाटी के बाद 15 अप्रैल को होगा लगन, मुख्यमंत्री को दिया गया निमंत्रण

मेश सिंह बशिस्ट-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित माँ अंगारमोती धाम परिसर गंगरेल में गोंड समाज द्वारा जिला स्तरीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 और 15 अप्रैल को होगा।

इसके लिए लगभग 55 जोड़ों का पंजीयन कराया है, जिनमें अन्य समाज के जोड़े भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि, 14 अप्रैल को मंडपाच्छादन, चुलमाटी, तेल मायन और हल्दी लेपन की रस्में संपन्न होंगी। वहीं दूसरे दिन 14 अप्रैल को बारात आगमन, स्वागत, लगन, भांवर, टिकावन और आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई है।

मुख्यमंत्री को दिया गया निमंत्रण
15 अप्रैल को गंगरेल में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को निमंत्रण दिया गया है। महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया,जिस पर उन्होंने गंगरेल आने का आश्वासन दिया।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान समाज के संरक्षक जीवराखन मरई, जयपाल ठाकुर, देवनाथ नेताम, कृष्णा नेताम, महेश रावटे, शिव नेताम, कांशीराम छेदैया, नरसिंग मंडावी, रमी गौतम, भूमिका कोर्राम, पूजा कुंजाम, प्रदीप तुमरेटी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।

Uma Ghritlahare

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi