Dailyhunt
ग्रेटर नोएडा के दुर्गा मंदिर में चोरी से हड़कंप: मूर्ति से 3 किलो का चांदी का छत्र ले गया चोर, CCTV में कैद हुई घटना

ग्रेटर नोएडा के दुर्गा मंदिर में चोरी से हड़कंप: मूर्ति से 3 किलो का चांदी का छत्र ले गया चोर, CCTV में कैद हुई घटना

Greater Noida Temple Chori: ग्रेटर नोएडा के दादरी से चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां चर्चित माता के मंदिर से बदमाशों ने माता की मूर्ति पर लगा 3 किलो से ज्यादा चांदी के छत्र चोरी कर लिए हैं।

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित दुर्गा मंदिर का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि देर रात बदमाश मंदिर में घुस आए और माता की मूर्ति पर लगा चांदी का छत्र और सोने के जेवरात चोरी करके फरार हो गए।

यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में एक शख्स मूर्ति पर से 3 किलो से ज्यादा वजन का छत्र और सोने की नथ उतारते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद चोर अपने बैग में सारा सामान रख लेता है, और फिर फरार हो जाता है।

मंदिर के पुजारी ने दी सूचना

चोरी के बारे में आज सुबह तब पता लगा, जब मंदिर के पुजारी ने पूजा के लिए मंदिर खोला। उन्होंने देखा कि माता के श्रृंगार का सामान और चांदी का छत्र गायब था। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद मिली। इस मामले में तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंचकर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इसके अलावा चोरी किया सामान भी बरामद किया जाएगा।

उषा परेवा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi