Dailyhunt
Gurugram City Bus Accident: गुरुग्राम में सिटी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, 24 साल के युवक की मौत

Gurugram City Bus Accident: गुरुग्राम में सिटी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, 24 साल के युवक की मौत

Gurugram City Bus Accident: गुरुग्राम में आज 6 अप्रैल सोमवार को सिटी बस और कार के बीच टक्कर हो गई, जिसकी वजह से कार में सवार 24 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि बस की तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 24 साल के संभव निगम के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि संगम अपनी होंडा अमेज कार में सवार होकर पालम विहार अपने दोस्त से मिलने गए थे। दोस्त से मिलने के बाद जब वह वापस अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान कापसहेड़ा बॉर्डर के पास सिटी बस ने कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अमेज गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी पूरी तरह पिचक गई और कई पुर्जे अलग-अलग हो गए। बस के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान हुआ। इस हादसे में संभव निगम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस हादसे की मुख्य वजह बस ड्राइवर की लापरवाही को बताया है।

यात्रियों को लगी मामूली चोट

बताया जा रहा है कि हादसे को अंजाम देने के बाद से बस चालक फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इसके अलावा बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोट आई हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

उसके पिता अमित निगम एक बिजनेस मैन है।मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है, वहीं जांच अधिकारी पवन का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गुरुगमन सिटी बस डिपो से आरोपी ड्राइवर की डिटेल मंगवाई गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उषा परेवा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi