
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर आखिरकार रिलीज़ डेट पर सस्पेंस खत्म हो गया है।
बार-बार फिल्म की रिलीज अटक रही थी जिसके बाद अब आखिरकार मेकर्स ने पुष्टि कर दी है कि फिल्म अब अपने ओरिजिनल शेड्यूल पर ही रिलीज होगी। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
वरुण ने अनाउंस की रिलीज डेट, यश को कहा 'धन्यवाद'
वरुण धवन ने 29 अप्रैल को सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए फाइनल रिलीज़ डेट का ऐलान किया। उन्होंने- लिखा- "यश और मैडॉक फिल्म का धन्यवाद जिन्होंने हमारी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट तय करने में मदद की। अब यह फिल्म अपनी तय तारीख 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म है।"
'धुरधंर 2' और 'टॉक्सिक' की वजह से अटकी थी फिल्म
इस फिल्म की रिलीज़ डेट पिछले कुछ समय से लगातार बदलती रही। पहले इसे 12 जून तक टाल दिया गया था, क्योंकि यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 4 जून को रिलीज़ होने वाली थी। इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से क्लैश से बचने के लिए भी तारीख में बदलाव किया गया। बाद में मेकर्स ने चौंकाते हुए फिल्म को 22 मई पर शिफ्ट कर दिया था, जिससे दर्शकों के बीच कन्फ्यूजन बना रहा।
फिल्म के बारे में
'है जवानी तो इश्क होना है' का निर्देशन अनुभवी फिल्ममेकर डेविड धवन ने किया है। इसे एक 'डबल ट्रबल लव स्टोरी' बताया जा रहा है। फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, राकेश बेदी, मौनी रॉय और राजेश कुमार जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।
ललिता अहिरवार

