
Hawa Hawa Song: सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) इन दिनों अपनी कहानी और म्यूजिक को लेकर चर्चा में है। फिल्म में कई पुराने हिट गानों का इस्तेमाल किया गया है, जिसने दर्शकों के बीच खासा नॉस्टैल्जिया पैदा किया।
इसी बीच पाकिस्तानी गायक हसन जहांगीर (Hasan Jahangir) ने दावा किया है कि उनके मशहूर गीत 'हवा हवा' को फिल्म में इस्तेमाल करने के लिए उन्हें 50 हजार डॉलर (करीब 45 लाख रुपये) दिए गए थे।
पाकिस्तानी सिंगर का खुलासा
हाल ही में हसन जहांगीर एक पाकिस्तानी टीवी चैनल में नजर आए थे जो होस्ट निदा यासिर के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने करियर और अपने सुपरहिट गाने 'हवा हवा' के बारे में कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हाल ही में एक बड़ी फिल्म में उनका गाना इस्तेमाल किया गया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। वह इशारा फिल्म 'धुरंधर' की ओर कर रहे थे।

