Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hema Malini: हेमा मालिनी ने किया धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा का खुलासा; बोलीं- वो चाहते थे., सनी-बॉबी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी!

Hema Malini: हेमा मालिनी ने किया धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा का खुलासा; बोलीं- वो चाहते थे., सनी-बॉबी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी!

Hema Malini Revals Dharmendra Last Wish: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद अब उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने परिवार और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा थी कि पूरा परिवार हमेशा मिल-जुलकर रहे और सभी एक-दूसरे का साथ दें।

हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र ने निधन से पहले उनसे कहा था कि चाहे कितनी भी व्यस्तता हो, लेकिन परिवार को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए।

धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा
एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के आखिरी संदेश को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उनसे कहा था कि हमेशा परिवार के साथ रहना और सभी को साथ लेकर चलना। हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र का मानना था कि काम कितना भी हो, लेकिन परिवार से बढ़कर कुछ नहीं होता।

सनी-बॉबी को बताया अच्छा इंसान
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों बहुत अच्छे इंसान हैं और परिवार के बीच हमेशा प्यार और जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार अपनी खुशियां दिखाने में विश्वास नहीं रखता। वे लोग पब्लिसिटी नहीं करते, बल्कि आपस में अच्छे रिश्ते बनाए रखते हैं।

फर्जी खबरों पर जताई नाराजगी
धर्मेंद्र के निधन से पहले उनके बारे में फर्जी खबरें सामने आई थी, जिससे परिवार काफी परेशान हुआ था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि ऐसी खबरें आने पर स्वाभाविक रूप से दुख और गुस्सा होता है। उन्होंने कहा कि वह समय अब बीत चुका है और अब परिवार उनकी यादों के साथ आगे बढ़ रहा है।

फैंस से था धर्मेंद्र का खास रिश्ता
हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र अपने फैंस से बहुत प्यार करते थे। अगर उन्हें पता चलता था कि कोई प्रशंसक उनसे मिलना चाहता है तो वह उसे घर बुलाकर मिलते थे और तस्वीरें भी खिंचवाते थे। उन्होंने यह भी बताया कि धर्मेंद्र अपने पोते-पोतियों से बहुत प्यार करते थे और उनके जाने के बाद बच्चे उन्हें काफी याद करते हैं।

पद्म सम्मान लेते समय भावुक हुई थीं हेमा
धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म सम्मान से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान लेने पहुंचीं हेमा मालिनी उस दौरान काफी भावुक नजर आई थी। उन्होंने कहा था कि उस पल उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे धर्मेंद्र खुद उनका हाथ पकड़कर उस मंच तक लेकर जा रहे हों।

यह भी पढ़े- आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, घर में हुई प्राइवेट सेरेमनी; परिवार और करीबी दोस्त हुए शामिल

तनिशा जैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi