Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Honor Magic 9 Series: OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, सामने आए फीचर्स

Honor Magic 9 Series: OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, सामने आए फीचर्स

Honor Magic 9 Series Launched Update: Honor की आगामी Magic 9 Series को चर्चा में है। संभावना है कि कंपनी जल्द ही इस नए फ्लैगशिप हैंडसोट को मार्केट में उतार सकती हैं। नए लीक में दावा किया गया है कि यह फ्लैगशिप सीरीज बड़े अपग्रेड्स के साथ आ सकती है, जिसमें OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 8000mAh की दमदार बैटरी शामिल हो सकती है।

अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह सीरीज कंपनी के लिए अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन लाइनअप हो सकती है।

Honor Magic 9 Series में मिल सकती है 8000mAh बैटरी
लीक के अनुसार, Magic 9 सीरीज के सभी मॉडल्स में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह पिछले Magic 8 सीरीज से काफी बड़ा अपग्रेड होगा, जिसमें 7,000mAh और 7,200mAh बैटरी दी गई थी।

अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो Honor अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी देने जा रहा है।

ये भी पढ़े-ः Xiaomi 17 Max लॉन्च: मिलेगा Leica ट्यून 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और धांसू फीचर्स, जानें कीमत

डिस्प्ले और कैमरा में भी बड़े बदलाव
लीक्स के मुताबिक, पूरी Magic 9 सीरीज में 1.5K रेजोल्यूशन वाले OLED डिस्प्ले दिए जा सकते हैं। कैमरा सेक्शन में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की संभावना है, जिसमें बेहतर इमेज स्टेबिलाइजेशन टेक्नोलॉजी शामिल होगी। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में सुधार देखने को मिल सकता है।

लीक में यह भी दावा किया गया है कि Magic 9 सीरीज में ARRI-inspired वीडियो फीचर्स मिल सकते हैं, जो प्रोफेशनल फिल्म कैमरा तकनीक से प्रेरित होंगे।

ये भी पढ़े-ः Xiaomi Power Bank: 10,000mAh बैटरी वाला अल्ट्रा-स्लिम पावर बैंक लॉन्च, iPhone- Android दोनों को करेगा सपोर्ट

हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले पैटर्न को देखते हुए उम्मीद है कि Magic 9 सीरीज अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है।

स्वाती सूर्यवंशी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi