Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Huawei Band 11 Series भारत में लॉन्च: मिलेगी AMOLED डिस्प्ले, 100+ वर्कआउट मोड और 14 दिन की बैटरी, जानें कीमत

Huawei Band 11 Series भारत में लॉन्च: मिलेगी AMOLED डिस्प्ले, 100+ वर्कआउट मोड और 14 दिन की बैटरी, जानें कीमत

Huawei ने भारतीय बाजार में अपनी नई Huawei Band 11 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Huawei Band 11, Huawei Band 11 Metal और Huawei Band 11 Pro शामिल हैं। इससे पहले इन फिटनेस बैंड्स को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया था।

नए बैंड्स में 1.62-इंच AMOLED डिस्प्ले, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड, एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और 14 दिन तक की बैटरी लाइफ जैसी कई खास सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के साथ आसानी से काम करते हैं।

Huawei Band 11 Series की कीमत और उपलब्धता
भारत में Huawei Band 11 की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। वहीं Huawei Band 11 Metal की कीमत 7,999 रुपये और Huawei Band 11 Pro की कीमत 8,999 रुपये है। हालांकि, फिलहाल Flipkart पर Huawei Band 11 को 3,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है, जिसमें बैंक ऑफर्स शामिल नहीं हैं।

यह फिटनेस बैंड ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। Huawei Band 11 को Beige, Black, Green, Purple और White समेत कई रंगों में खरीदा जा सकता है, जबकि Band 11 Pro Black, Blue और Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Huawei Band 11 Series के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Huawei Band 11 Series के तीनों मॉडल में 1.62-इंच AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 286×482 पिक्सल और 347 PPI पिक्सल डेंसिटी है। सभी मॉडल Always-On Display फीचर को सपोर्ट करते हैं। Band 11 Pro में 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 1,500 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। बेहतर मजबूती के लिए पूरी सीरीज को 5ATM Water Resistance रेटिंग मिली है, जिससे यह 50 मीटर तक के पानी के दबाव को कुछ समय तक सहन कर सकती है।

ये भी पढ़े-ः Garmin लाया 3 धांसू स्मार्टवॉच: मिलेगी वॉटरप्रूफ बॉडी, AMOLED डिस्प्ले और GPS सपोर्ट, फुल चार्ज पर चलेगी 13 दिन

हेल्थ ट्रैकिंग के लिए मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स
Huawei ने इस सीरीज में हेल्थ मॉनिटरिंग पर खास ध्यान दिया है। फिटनेस बैंड में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, Heart Rate Variability (HRV), स्ट्रेस मॉनिटरिंग, Sleep Breathing Awareness और पर्सनलाइज्ड स्लीप इनसाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को Pulse Wave Arrhythmia डेटा भी मिलता है, जो हार्ट हेल्थ से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध कराता है।

100 से ज्यादा वर्कआउट मोड और स्मार्ट फीचर्स
Huawei Band 11 Series में 100 से अधिक वर्कआउट मोड दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स रनिंग, वॉकिंग, साइक्लिंग, स्विमिंग, योग और कई अन्य फिटनेस एक्टिविटी को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा बैंड में 100 से ज्यादा वॉच फेस, जेस्चर कंट्रोल और स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।

दमदार सेंसर और कनेक्टिविटी
नई Band 11 Series में हार्ट रेट और SpO2 सेंसर के अलावा Accelerometer, Gyroscope, Magnetometer और Ambient Light Sensor भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0 और Dual-Band Wi-Fi का सपोर्ट मिलता है। यह फिटनेस बैंड Android 9 या उससे ऊपर और iOS 13 या उसके बाद के वर्जन वाले स्मार्टफोन के साथ काम करता है।

एक बार चार्ज करने पर 14 दिन तक चलेगी बैटरी
Huawei का दावा है कि Band 11 Series एक बार फुल चार्ज होने पर 14 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है। वहीं सामान्य इस्तेमाल के दौरान इसकी बैटरी करीब 8 दिन तक चल सकती है। लंबी बैटरी लाइफ के कारण यूजर्स को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्वाती सूर्यवंशी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi