
Huma Qureshi Wedding: हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रूमर्ड बॉयफ्रेंड Rachit Singh के साथ उनकी शादी की खबरें तेजी से फैल रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने सगाई के बाद अब रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला किया है। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
क्या सच में शादी करने जा रही हैं हुमा?
हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिश्ते की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं। अब खबर है कि दोनों शादी करने की तैयारी में हैं।
सगाई की खबर ने बढ़ाई हलचल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा और रचित ने सितंबर 2025 में अमेरिका में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। यह फंक्शन बेहद सादा रखा गया था, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए थे।
कब हो सकती है शादी?
ताजा जानकारी के अनुसार, यह कपल 2026 के अक्टूबर के आखिर या नवंबर में शादी कर सकता है। कहा जा रहा है कि तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
शादी होगी प्राइवेट, रिसेप्शन रहेगा ग्रैंड
खबरों की मानें तो शादी एक निजी समारोह होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक भव्य रिसेप्शन रखा जा सकता है।
फिल्मों में भी व्यस्त हैं दोनों
वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ यश, नयनतारा और कियारा आडवाणी भी दिखेंगी। वहीं रचित सिंह ने हाल ही में फिल्म 'थामा' से बॉलीवुड डेब्यू किया है, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।
फैंस को है ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
फिलहाल, दोनों की शादी को लेकर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं। लेकिन अगर ये खबर सच साबित होती है, तो यह साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक हो सकती है। अब फैंस को बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
तनिशा जैन

