Dailyhunt
IED विस्फोट में DRG के चार जवान शहीद : सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति जताई संवेदना

IED विस्फोट में DRG के चार जवान शहीद : सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति जताई संवेदना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आईईडी निष्क्रिय करने की कार्रवाई के बीच हुए विस्फोट में DRG के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी समेत चार जवान शहीद हो गए। इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने X पर ट्वीट कर लिखा कि, कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान IED विस्फोट में DRG के चार वीर जवानों के शहीद होने तथा एक जवान के घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

उन्होंने आगे लिखा कि, शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। प्रदेश सरकार शहीद परिवारों और घायल जवान के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं दृढ़ता से खड़ी है। उनका साहस, समर्पण और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ॐ शांति।

डिप्टी सीएम शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
इस मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है, हमारे चार जवान शहीद हुए हैं। सूचना पर जवान डंप रिकवरी के लिए गए थे। आईडी ब्लास्ट होने से वहीं जवान शहीद हो गए। मन बहुत दुखी है जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। जवानों के साथ पूरी सरकार खड़ी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया शोक
​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आईईडी विस्फोट में जवानों की शहादत पर जताया गहरा शोक जताया। उन्होंने आईईडी विस्फोट में शहीद हुए डीआरजी के चार जाँबाज जवानों इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले और कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

रेवतीरमन द्विवेदी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi