Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL फाइनल पर करोड़ों के सट्टे का नेटवर्क ध्वस्त : पुलिस ने जब्त किया 31.99 लाख नगद, दो आरोपी गिरफ्तार

IPL फाइनल पर करोड़ों के सट्टे का नेटवर्क ध्वस्त : पुलिस ने जब्त किया 31.99 लाख नगद, दो आरोपी गिरफ्तार

मित गुप्ता- रायगढ़। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना और खरसिया चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने खरसिया क्षेत्र में छापेमारी कर एक सक्रिय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 31 लाख 99 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक नोट गिनने की मशीन बरामद की है।

मौके पर दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी कि, आईपीएल फाइनल GT Vs RCB मुकाबले पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने खरसिया में दबिश देकर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच में एक संगठित सट्टा नेटवर्क के संचालन का खुलासा हुआ, जिसके तार कई अन्य लोगों से जुड़े पाए गए।

मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच जारी
मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों के अलावा सिंडिकेट से जुड़े तीन अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संगठित अपराध सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। जब्त किए गए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर नेटवर्क के विस्तार और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि, आरोपियों के कब्जे से 31 लाख 99 हजार 700 रुपये, मोबाइल, नोट गिरने की मशीन जब्त की गई है।

 गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं-
1 गगन अग्रवाल पिता स्वर्गीय अनूप कुमार अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया
2 शुभम अग्रवाल उर्फ कालू पिता राजकुमार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

सृष्टि सिंह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi