Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
iQOO Z11 जल्द देगा भारत में दस्तक: कंपनी ने पोस्ट शेयर किया कंफर्म, मिलेगी 3D कर्व्ड डिस्प्ले और MediaTek चिप

iQOO Z11 जल्द देगा भारत में दस्तक: कंपनी ने पोस्ट शेयर किया कंफर्म, मिलेगी 3D कर्व्ड डिस्प्ले और MediaTek चिप

IQOO ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 की लॉन्चिंग को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे साफ हो गया है कि iQOO Z11 जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला है।

हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। जानिए इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स।

X पोस्ट से मिला बड़ा संकेत
iQOO ने X पर एक पोस्ट में तीन बाइनरी कोड "01011010", "00110001" और "00110001" शेयर किए। इन कोड्स को डिकोड करने पर "Z", "1" और "1" मिलता है, जिससे पुष्टि होती है कि कंपनी भारत में iQOO Z11 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

फिलहाल कंपनी ने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, कैमरा, बैटरी या अन्य स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इनसे जुड़ी जानकारी सामने आएगी।

ये भी पढ़े-ः Moto Pad 70 Groove भारत में लॉन्च: 9 JBL Pro स्पीकर्स, 10,200mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, देखें कीमत

भारत में मिलेगा नया प्रोसेसर
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बाजार में आने वाला iQOO Z11 चीन में लॉन्च हुए मॉडल से अलग होगा। जहां चीन में यह फोन MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर के साथ आया था, वहीं भारत में इसे नए MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3D Curved AMOLED Display भी देखने को मिल सकती है।

चीन वाले iQOO Z11 के फीचर्स
चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR सपोर्ट और 100% DCI-P3 कलर गैमट के साथ आता है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Canglang Fuguang, Skylight White और Polar Night Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

कैमरा और कूलिंग सिस्टम
फोटोग्राफी के लिए चीन वाले मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। हेवी गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7K Ice Dome VC Liquid Cooling System दिया गया है, जो बेहतर थर्मल मैनेजमेंट सुनिश्चित करता है।

भारत में क्या मिल सकता है?
हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले iQOO Z11 के सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर, 3D Curved AMOLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट और अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर सकती है।

स्वाती सूर्यवंशी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi