Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जींद CIA का बड़ा एक्शन: दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 9 हथियार और 400 कारतूस जब्त, बैंक गार्ड से छीने थे हथियार

जींद CIA का बड़ा एक्शन: दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 9 हथियार और 400 कारतूस जब्त, बैंक गार्ड से छीने थे हथियार

जींद CIA का बड़ा एक्शन: जींद की सीआइए (CIA) टीम को अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सीआइए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव राजपुरा भैण के पास से दो कुख्यात अपराधियों को भारी मात्रा में अवैध असलाह और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 2 बंदूक, 7 पिस्तौल और 400 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

खेत में दबिश देकर दबोचे आरोपी
सीआइए प्रभारी अनूप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव राजपुरा भैण निवासी दो शातिर अपराधी गांव के पास ही किसी बड़ी वारदात की फिराक में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही सीआइए टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए तेजबीर उर्फ तेजा के खेत में दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को दबोच लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान तेजबीर उर्फ तेजा और अरुण (दोनों निवासी गांव राजपुरा भैण) के रूप में हुई है।

बैग से निकला हथियारों का जखीरा
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने जब आरोपितों के पास मौजूद एक संदिग्ध बैग की तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए। सीआइए प्रभारी के अनुसार बैग से 1 पिस्तौल (32 बोर), 5 देसी पिस्तौल (315 बोर), 1 पिस्तौल (12 बोर), 2 दोनाली बंदूक (12 बोर), 400 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि करीब एक सप्ताह पहले दोनों आरोपियों ने रेलवे रोड अंडरपास के पास एक बैंक कर्मचारी (गार्ड) को निशाना बनाया था और उससे बंदूक व पिस्तौल छीनकर फरार हो गए थे।

एसपी बोले-लूट और चोरी की कई वारदातों में थे शामिल
जींद के एसपी कुलदीप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तेजबीर और अरुण दोनों ही शातिर किस्म के अपराधी हैं और इन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले दो सालों में जिले में हुई कई बड़ी वारदातों में इनका हाथ रहा है।

अब तक खुली ये वारदातें

  • एक सप्ताह पहले बैंक गार्ड से हथियार छीनने की वारदात।
  • करीब ढाई महीने पहले जींद के स्कीम नंबर-6 से बाइक चोरी की घटना।
  • निर्जन गांव के पास राहगीर से पैसे छीनने की वारदात।
  • उचाना क्षेत्र में हुई कई लूटपाट की वारदातों में संलिप्तता।

कोर्ट में पेश कर लिया जाएगा रिमांड
सीआइए प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से इनका रिमांड हासिल करेगी, ताकि गहनता से पूछताछ की जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान जींद और आसपास के इलाकों में हुई चोरी, डकैती व लूट की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।

निधि

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi