Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! ₹55 में देखें Star Plus, Sony, Colors समेत 1000+ चैनल्स, पूरे महीने चलेगा प्लान

Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! ₹55 में देखें Star Plus, Sony, Colors समेत 1000+ चैनल्स, पूरे महीने चलेगा प्लान

रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती एंटरटेनमेंट प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने ₹55 का JioTV Pro Pack पेश किया है, जिसकी वैधता 30 दिनों की है। इस प्लान के जरिए यूजर्स अपने मोबाइल पर JioTV ऐप के माध्यम से 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स देख सकेंगे।

खास बात यह है कि इसमें कई लोकप्रिय एंटरटेनमेंट और 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल भी शामिल किए गए हैं।

1000+ लाइव टीवी चैनल्स का मिलेगा एक्सेस
Jio के इस नए प्लान में 16 से अधिक भाषाओं के चैनल उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल्स का भी एक्सेस मिलेगा। इसमें मनोरंजन, फिल्में, न्यूज, बच्चों के कार्यक्रम, लाइफस्टाइल और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल शामिल हैं।

ये भी पढ़े-ः Moto G77 Power: 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ धमाकेदार एंट्री, जानिए कीमत और फीचर्स

इन लोकप्रिय चैनलों का मिलेगा फायदा
JioTV Pro Pack में Star Plus HD, Colors HD, Sony Entertainment Television HD, Sony SAB HD, Discovery, Animal Planet, Sun TV Network और ETV जैसे कई लोकप्रिय चैनल शामिल किए गए हैं। हालांकि, JioStar और Sony के स्पोर्ट्स चैनल इस प्लान का हिस्सा नहीं हैं।

कैसे मिलेगा प्लान का लाभ?
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को ₹55 का रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज पूरा होने के बाद यूजर अपने जियो नंबर से JioTV ऐप में लॉग-इन करते ही सभी उपलब्ध प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए किसी अलग एक्टिवेशन प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी।

इन बातों का रखें ध्यान
यह Entertainment-Only Pack है। इसमें वॉयस कॉल, SMS या डेटा जैसी टेलीकॉम सुविधाएं शामिल नहीं हैं। इस सेवा का उपयोग करने के लिए यूजर के पास सक्रिय Jio प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन होना जरूरी है। साथ ही, इस प्लान का इस्तेमाल एक समय में केवल एक मोबाइल डिवाइस पर ही किया जा सकेगा।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध
Jio का नया ₹55 JioTV Pro Pack ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इस प्लान के जरिए यूजर्स बेहद कम कीमत में अपने पसंदीदा टीवी सीरियल, ताजा समाचार, बच्चों के कार्टून और क्षेत्रीय भाषा के कार्यक्रमों का आनंद उठा सकेंगे।

स्वाती सूर्यवंशी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi