Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jodhpur Places: फैमिली के साथ जोधपुर घूमने का प्लान है? इन 6 पर्यटन स्थलों की ज़रूर करें विजिट

Jodhpur Places: फैमिली के साथ जोधपुर घूमने का प्लान है? इन 6 पर्यटन स्थलों की ज़रूर करें विजिट

Jodhpur Places: राजस्थान का ब्लू सिटी कहलाने वाला जोधपुर अपनी शाही विरासत, रंग-बिरंगी गलियों और ऐतिहासिक किलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप फैमिली के साथ छुट्टियों में किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां इतिहास, संस्कृति और एडवेंचर का शानदार मेल देखने को मिले, तो जोधपुर आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।

यहां का राजस्थानी खानपान, लोक संस्कृति और खूबसूरत नजारें हर उम्र के लोगों को आकर्षित करते हैं।

जोधपुर में घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया जा सकता है। यहां के भव्य किले, शांत झीलें और पारंपरिक बाजार बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आते हैं। अगर आप भी जल्द ही जोधपुर ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन 6 पर्यटन स्थलों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

जोधपुर घूमने की लोकप्रिय जगहें

मेहरानगढ़ किला
मेहरानगढ़ किला जोधपुर की सबसे प्रसिद्ध जगहों में शामिल है। ऊंची पहाड़ी पर बना यह किला शहर का शानदार व्यू दिखाता है। यहां की विशाल दीवारें, संग्रहालय और राजपूताना वास्तुकला पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। फैमिली के साथ इतिहास और फोटोग्राफी का मजा लेने के लिए यह जगह परफेक्ट मानी जाती है।

जसवंत थड़ा
मेहरानगढ़ किले के पास स्थित जसवंत थड़ा सफेद संगमरमर से बना बेहद खूबसूरत स्मारक है। यहां का शांत वातावरण और बारीक नक्काशी लोगों को काफी पसंद आती है। परिवार के साथ सुकून भरा समय बिताने के लिए यह शानदार जगह है।

उम्मेद भवन पैलेस
उम्मेद भवन पैलेस दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में गिना जाता है। इसका एक हिस्सा होटल और दूसरा संग्रहालय के रूप में इस्तेमाल होता है। यहां शाही जीवनशैली की झलक देखने को मिलती है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को आकर्षित करती है।

कायलाना झील
अगर आप फैमिली के साथ शांत और प्राकृतिक जगह पर समय बिताना चाहते हैं तो कायलाना झील जरूर जाएं। यहां बोटिंग और सनसेट का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। शाम के समय यहां का माहौल काफी सुकून भरा होता है।

मंडोर गार्डन
मंडोर गार्डन हरियाली और ऐतिहासिक स्मारकों के लिए मशहूर है। यहां बने मंदिर, गार्डन और पुरानी संरचनाएं बच्चों को भी काफी पसंद आती हैं। फैमिली पिकनिक के लिए यह शानदार जगह मानी जाती है।

क्लॉक टॉवर मार्केट
जोधपुर की ट्रिप यहां की मशहूर मार्केट घूमे बिना अधूरी मानी जाती है। क्लॉक टावर मार्केट में राजस्थानी कपड़े, जूतियां, हस्तशिल्प और मसाले खरीदने का अलग ही मजा है। यहां आपको स्थानीय संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Aparajita plant: घर पर अपराजिता प्लांटेशन का तरीका है आसान! नीले फूलों से खिल उठेगा गार्डन

Mobile Addiction: घंटों तक मोबाइल देखते रहते हैं? इन 5 तरीकों से एडिक्शन से पाएं निजात

Skin Care Tips: बिना पार्लर खर्च मिलेगा चमकता चेहरा! अपनाएं निखार बढ़ाने के 6 घरेलू तरीके

हरिभूमि लाइफस्टाइल डेस्क

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi