Kabhi Khushi Kabhie Gham 2: साल 2001 में आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' आज भी आइकॉनिक मानी जाती है। फिल्म की स्टारकास्ट और गाने लोगों के पसंदीदा बने हुए हैं। हाल ही में खबरें सामने आईं कि इस आइकॉनिक फिल्म के सीक्वल की तैयारी की जा रही है।
लेकिन अब खुद फिल्ममेकर करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण ने साफ कर दिया कि वह कभी खुशी कभी गम 2 बनाने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं।
'करण जौहर ने K3G के सीक्वल पर कही बात'
'द राइट एंगल' के कार्यक्रम में बात करते हुए करण जौहर ने कहा, "मैं कभी भी K3G 2 नहीं बनाऊंगा...ऐसा इसलिए नहीं कि K3G अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म थी, ऐसा बिलकुल नहीं। हर फिल्म में कुछ कमियां होती हैं, लेकिन K3G में जो बात भरपूर है, वह है पुरानी यादें। कई पीढ़ियां इस फिल्म को देखते हुए बड़ी हुई हैं- किसी को इसके गाने पसंद हैं, किसी को इमोशनल सीन। फिर भी वे इस फिल्म को बहुत पसंद करते हैं।"
उन्होंने कहा, 'इस फिल्म के साथ लोगों की यादें जुड़ी हैं- यही वजह है कि इसे दोबारा बनाने की कोशिश करना अपने लिए मुसीबत खड़ी करने जैसा होगा।'
बताते चलें, फिल्म तख्त की अनाउंसमेंट 2021 में हुई थी। इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार थे। लेकिन कोविड-19 के कारण फिल्म में देरी हुई और यह आज तक नहीं बन पाई है।
ललिता अहिरवार
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi