
MP Weather Forecast 5 July: मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 जुलाई के लिए प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
गौरतलब है कि, 5 जुलाई के लिए मध्यप्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी नहीं हुआ है। 4 जुलाई को IMD ने खरगोन, बड़वानी समेत खंडवा में अति बारिश का अलर्ट जारी हुआ था। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार, बड़वानी, धार, रतलाम, शाजापुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्ना समेत बैतूल में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होगी। कुछ जगह बिजली भी गिर सकती है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
येलो अलर्ट वाले जिलों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, आगर मालवा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, बड़वानी, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, सतना, मैहर, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: MP में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद; नदी-नाले उफान पर
गुरजीत कौर

