Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kangana: 15 साल की लड़की के माफीनामे पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट? इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया डिलीट

Kangana: 15 साल की लड़की के माफीनामे पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट? इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया डिलीट

Kangana Ranaut: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा को लेकर वायरल हुई कथित तौर 15 साल की लड़की का माफीनामा सामने आया है। 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़की ने कथित आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था।

लड़की का एक माफी मांगने वाला वीडियो सामने आने के बाद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है।

'बच्चों को गलत विचारधारा से बचाने की जरूरत'
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लड़की के माफीनामे का स्क्रीनशॉट शेयर किया। हालांकि बाद में इसे डिलीट भी कर दिया था। कंगना ने पोस्ट में लिखा था- 'वह मुश्किल से 15 साल की है, यह खुद बोल रही है कि उसने अपने पूरे जीवन में कभी मोदी जी के खिलाफ कुछ भी पोस्ट नहीं किया, लेकिन उस दिन उसके दोस्त उसे वहां ले गए और लोगों ने उसे गाली देने के लिए उकसाया, हमारी लड़कियां इतनी जल्दी बहक क्यों जाती हैं? आओ अपने बच्चों को दुष्ट नारीवादी और शैतानी वामपंथियों से बचाओ, हमें अपने बच्चों को उनसे बचाना होगा।'

 Kangana Ranaut (Insta story)

वीडियो में लड़की का माफीनामा
FIR में लड़की की उम्र 25 साल बताई गई है। हालांकि, माफी मांगने वाले वीडियो में वह कहती है कि वह "सिर्फ 15 साल की" है। हरिभूमि इस वीडियो की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।
वीडियो में लड़की कहती है, "मैं विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों के बहकावे में आ गई थी और मैंने प्रधानमंत्री के बारे में बहुत सी बुरी बातें कहीं। मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो कुछ भी किया, वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत सी बुरी बातें कही हैं। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे बहुत शर्म आ रही है। मैं खुद को देख भी नहीं पा रही हूं। प्लीज़ मुझे माफ कर दें।"

प्रधानमंत्री मोदी ने की थी माफी और संयम की अपील
इस घटनाक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से संयम और क्षमा की भावना अपनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा भटके हुए हो सकते हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाना समाज का दायित्व है।

ललिता अहिरवार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi