Dailyhunt
Karan Wahi: नॉनवेज छोड़, तुलसी माला पहनने लगे करण वाही; बोले- प्रेमानंद महाराज ने बदल दी जिंदगी

Karan Wahi: नॉनवेज छोड़, तुलसी माला पहनने लगे करण वाही; बोले- प्रेमानंद महाराज ने बदल दी जिंदगी

Karan Wahi: टीवी एक्टर करण वाही (Karan Wahi) इन दिनों अपने नए लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने तीन महीने पहले नॉनवेज छोड़ कर तुलसी माला धारण की है। एक पॉडकास्ट में करण ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव

एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में करण वाही ने बताया कि उन्होंने पिछले 3 महीनों से नॉनवेज खाना पूरी तरह छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती और जीवन पहले से ज्यादा शांत लग रहा है।

तुलसी माला और भक्ति का असर

 Karan Wahi spiritual journey

करण वाही ने बताया कि वे वृंदावन से तुलसी की माला लेकर आए और उसे धारण किया। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) और नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के वीडियो देखने के बाद उनके अंदर बड़ा बदलाव आया।

बीमारी से थे परेशान

एक्टर ने अपनी सेहत को लेकर भी अहम बात साझा की। उन्होंने बताया कि वह एक ऐसी स्किन समस्या से जूझ रहे थे, जिसमें त्वचा बेहद ड्राई हो जाती थी, तेज खुजली होती थी और कई बार खून तक निकल आता था। हालांकि अब खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव के बाद उन्हें काफी सुधार महसूस हो रहा है।

आध्यात्मिकता से मिला सुकून

करण ने कहा कि कुछ समय के लिए वे आध्यात्मिकता से दूर हो गए थे, लेकिन पिछले 5 महीने उनके लिए काफी अच्छे रहे। उन्होंने बताया कि अब उन्हें अंदर से शांति महसूस होती है और जिंदगी को देखने का नजरिया भी बदल गया है।

जेनिफर विंगेट संग रिश्ते की खबर गलत

पर्सनल लाइफ को लेकर करण वाही ने जेनिफर विंगेट के साथ सगाई की खबरों को भी गलत बताया। उन्होंने साफ कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं और उन्हें नहीं पता कि ये खबरें कहां से आई।

टीवी से OTT तक का सफर

करण वाही ने 'रीमिक्स', 'दिल मिल गए' और 'बात हमारी पक्की है' जैसे शोज से पहचान बनाई। अब वह टीवी के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी एक्टिव हैं और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे विजय वर्मा, शाहरुख खान से है खास कनेक्शन!

तनिशा जैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi