Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
करनाल में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में दो की मौत : मजदूरी को पंजाब जाते समय यूपी के लोगों के साथ हादसा, एक की हालत नाजुक

करनाल में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में दो की मौत : मजदूरी को पंजाब जाते समय यूपी के लोगों के साथ हादसा, एक की हालत नाजुक

हरियाणा के करनाल में नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। तरावड़ी टी-प्वाइंट के पास ट्रक और छोटा हाथी (पिकअप वाहन) के बीच हुई इस टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और मजदूरी के लिए पंजाब जा रहे थे।

अचानक ब्रेक लगने से बेकाबू हुआ वाहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 5 बजे एक ट्रक करनाल से चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहा था। उसी के पीछे एक छोटा हाथी वाहन चल रहा था, जिसमें करीब 20 से 25 लोग सवार थे। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से पंजाब के होशियारपुर में काम की तलाश में जा रहे थे। तरावड़ी टी-प्वाइंट के समीप ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए, जिससे पीछे आ रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया।

इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम
इस भीषण टक्कर में कई लोग चोटिल हुए, जिनमें से तीन की स्थिति अत्यंत चिंताजनक थी। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान रविवार रात 38 वर्षीय सुरेश और 36 वर्षीय मिजाज ने अंतिम सांस ली। एक अन्य घायल की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां वह अभी भी जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। अन्य 5-6 घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया।

फरार ड्राइवर की तलाश जारी
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी एएसआई हरविश ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने सोमवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।

आनंद नायक

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi