Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
करंट लगने से नाबालिग की मौत : घर के बाहर लाइट जलाते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

करंट लगने से नाबालिग की मौत : घर के बाहर लाइट जलाते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

प्रदीप बोरकर- खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तेली खपरी में एक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घर के बाहर लाइट चालू करते समय किशोर अचानक बिजली की चपेट में आ गया।

अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तेली खपरी निवासी आशीष साहू (16 वर्ष), पिता रामनाथ साहू 3 जुलाई की रात अपने घर के बाहर लगी लाइट चालू कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

सृष्टि सिंह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi