Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
खरोरा में कांग्रेस का प्रदर्शन : 'आदिवासी बनाम वनवासी' विवाद पर अमित शाह का फूंका पुतला, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

खरोरा में कांग्रेस का प्रदर्शन : 'आदिवासी बनाम वनवासी' विवाद पर अमित शाह का फूंका पुतला, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

सूरज सोनी- खरोरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 'आदिवासी' के स्थान पर 'वनवासी' शब्द के उपयोग को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया है। इसी कड़ी में आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के अध्यक्ष अमित उइके के आह्वान पर शनिवार शाम तिल्दा रोड तिगड्डा चौक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

आदिवासी सम्मान की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आदिवासी समाज की पहचान और संवैधानिक सम्मान से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी जताई।

कांग्रेस के दिग्गजों ने आदिवासी मुद्दों पर उठाई आवाज
प्रदर्शन के दौरान जिला रायपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र 'पप्पू' बंजारे, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दिलदार कुमरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, जिला महामंत्री नीतू साहू, जिला सदस्य भागबली ध्रुव, मंडल अध्यक्ष खरोरा रविंदर 'बबलू' भाटिया, जिला आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष होलेराम पोर्ते सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 आदिवासी शब्द की पहचान पर हमला- कांग्रेस
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि, आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पहचान और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े शब्दों में बदलाव स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने 'आदिवासी' शब्द के स्थान पर 'वनवासी' शब्द के प्रयोग का विरोध करते हुए इसे आदिवासी समुदाय की अस्मिता से जुड़ा विषय बताया।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जताया आभार
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के अध्यक्ष अमित उइके ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

सृष्टि सिंह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi