Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कोरबा में भीषण सड़क हादसा : तीन अलग- अलग हादसों में तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

कोरबा में भीषण सड़क हादसा : तीन अलग- अलग हादसों में तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

मेश यादव- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

तीनों मामलों में पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहली घटना पाली थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां ​बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग NH 130 पर मुनगाडीह के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में​ छोटा हाथी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार एक अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी घटना ​पाली थाना अंतर्गत से आई है। जहां दीपका-पाली मार्ग पर धौराभाटा के पास ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई।

दो हादसों में गई दो जानें
इस ​हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई. दूसरे का पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। तीसरी घटना पाली थाना के डूमरकछार ओवर ब्रिज हाईवे में घटना सामने आई है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इस बाइक सवार युवक अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। तीनों मामलों में पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

रेवतीरमन द्विवेदी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi